चल पडे है इस राह पर
कुछ अंजान से रास्ते
साथ तुम्हारा हम सफर
हम तुम्हारे वास्ते
चल पडे है इस राह पर
ना मंजिल की आस हैं
तुम हो और हम है साथ
एहसास ये खास है
चल पडे है इस राह पर
दुरिया भी नजदीक है
वख्त है सख्त फिरभि
उस एक पल की आस है
चल पडे है इस राह पर
ना कोई गम ना शिकवा है
उम्मिद ना कोई अब रही
नाही कोई सवाल है
चल पडे है इस राह पर
रुह तन सब एक है
हमसफर अब ना तुम हो ना हम है
राह इतनी छोटी की अब दोनो एक है...
No comments:
Post a Comment