Friday, 5 June 2020

आगे चलना हैं हमसफर.....

आगे चलना हैं हमसफर,
तो आज ठहरना जरुरी है ना
जिंदगी, कहानी है, मगर
पन्ना लिखना, जरुरी है ना

वो जो एहसास थे, सुहाने
दिलं मे समाने, जरुरी है ना
दो बुंदे इत्र की, जो बिखरी
महसुस करना जरुरी है ना

खुदा की करे तू इबादत, लेकीन
इश्क होना, भी जरुरी हैं ना
अपनो मे तो उलझे हम ता उम्र
कभी खुदको समझना जरुरी है ना

आगे चलना हैं हमसफर,
तो आज ठहरना जरुरी है ना

No comments:

Post a Comment